आंधी से गिरे बिजली खंभे को नहीं किया जा रहा दुरुस्त
आंधी से गिरे बिजली खंभे को नहीं किया जा रहा दुरुस्त
चानन. प्रखंड की भलुई पंचायत के कुराव गांव में बीते दिनों आयी आंधी तूफान में दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा था. इसी कड़ी में कुराव गांव में रोहित दास के मकान पर बिजली के खंभा टूट कर गिर गया जो आज तक नहीं हटाया गया. जिससे उनके परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बिजली विभाग के कनीय अभियंता रवि कुमार से इसे हटाने की गुहार लगायी है, नहीं तो किसी भी समय बड़ी घटना होने की आशंका जताते हुए कहा कि जिसका जिम्मेदार बिजली विभाग हो सकता है. कनीय अभियंता रवि कुमार ने बताया कि एक तरफ से सभी खंभों को दुरुस्त किया जा रहा है. जल्द ही उसे भी हटा लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










