आधी रोटी खाओ लेकिन बच्चों को पढ़ाओ : विधायक

Updated:
विज्ञापन

सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल मांझी ने किया गणिता को सम्मानित

विज्ञापन

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत बिल्लो पंचायत के कोली गांव निवासी व इंटर की परीक्षा में लखीसराय जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली विनोद मांझी की पुत्री गणिता कुमारी के घर पर सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल मांझी ने छात्रा को अंग वस्त्र व फूल माला देकर सम्मानित किया. स्वागत समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने की. वहीं मंच संचालन टोला सेवक अनिल मांझी ने किया. विधायक प्रफुल्ल मांझी के पहुंचने पर विकास मित्र गणेश मांझी, अवधेश कुमार, रवि कुमार, अजीत मांझी सहित हम पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने उनका फूल माला से भव्य स्वागत किया. वहीं मंच पर उपस्थित गणिता कुमारी के पिता विनोद मांझी एवं उसकी मां को अंग वस्त्र फूल माला से विधायक ने सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कहा कि हम लोग आज आबादी में सबसे अधिक होने के बावजूद भी शिक्षा की कमी होने के कारण पिछड़े हुए हैं, जब तक शिक्षा नहीं आयेगी, तब तक आप लड़ाई नहीं लड़ सकते और जब तक आप लड़ाई नहीं लड़ेंगे, तब तक आपको अपना अधिकार प्राप्त नहीं होगा. इसलिए आधी रोटी खाना है, फिर भी बच्चे को स्कूल जरूर भेजना है. शिक्षा जरूर देनी है, शिक्षा के बल पर ही हम सभी चीज को प्राप्त कर सकते हैं, अन्यथा कोई उपाय नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन