जलजमाव व गंदगी नहीं फैलने दें, होगी डेंगू से सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मनाया गया राष्टीय डेंगू दिवस

विज्ञापन

सदर अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मनाया गया राष्टीय डेंगू दिवस

डेंगू दिवस का थीम “सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से डेंगू नियंत्रण: जांच करें, साफ करें और ढकें “

लखीसराय

राष्टीय डेंगू दिवस के रूप में सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मनाया गया. इस बात की जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती ने बताया की गर्मी के बाद बारिश के मौसम में डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी होने की संभावना होती है. इस कारण इस बीमारी से हमेशा सचेत रहना जरूरी है. इस उदेश्य से आज राष्टीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता लाने के लिए लोगों के बीच जन-जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर डेंगू से बचाव व कारण के बारे में जानकारी सहित लिखे हुए पम्पलेट भी बांटा गया है, ताकि लोग डेंगू के कारण एवं बचाव के बारे में भली -भातिं समझ सकें, क्योकिं डेंगू से बचाव के लिए सही जानकारी है.

जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि इस वर्ष राष्टीय डेंगू दिवस का थीम ही है “सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से डेंगू नियंत्रण जांच करें, साफ करें और ढकें “जो समुदाय की समझना अति महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया की अगर हम समय रहते किसी बीमारी के पनपने से पहले ही ध्यान रखेंगे तो बीमारी हमसे कोसों दूर होगी. इसलिए जिस ऐडीज नामक मच्छर के काटने से डेंगू बुखार होता है. यह मच्छर जमा पानी में ही पनपता है. जो ज्यादातर दिन में ही काटता है. इस कारण घर के आसपास या अंदर जलजमाव या गंदगी को न फैलने दें एवं साफ-सफाई का हमेशा ध्यान रखें.

ऐसे करें डेंगू से बचाव

आस-पास साफ-सफाई रखें एवं घर में पानी जमा होने ना दें, सोते समय हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करें, बच्चों को फुल आस्तीन की कमीज एवं फुल पैंट पहनाये, वाटर कूलर या नल के आसपास पानी जमा नहीं होने दें.

सदर अस्पताल के प्रांगन में इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती, जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार नरेंद्र कुमार, वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी शालिनी कुमारी ,एवं मुंगेर जीएनएम स्कूल की छात्राओं के साथ सांय स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थीं .

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन