जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को भेंट की बांस से बनी कलाकृति
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 19 Mar 2026 9:55 PM
विज्ञापन
समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोलर प्लांट परिसर कजरा में सरकार के विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया
विज्ञापन
समृद्धि यात्रा के दौरान लखीसराय पहुंचने पर सीएम का जीविका दीदियों ने किया अभिवादन
सीएम ने 4840 जीविका महिला स्वयं सहायता समूहों को 123 करोड़ 80 लाख रुपये के बैंक ऋण का दिया सांकेतिक चेक
लखीसराय
समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोलर प्लांट परिसर कजरा में सरकार के विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने जीविका स्टॉल पर गैर कृषि, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, दीदी की पौधशाला, सतत जीविकोपार्जन योजना एवं मशरूम से बने खाद्य पदार्थों, हस्तशिल्प, पौधा एवं व्यंजन समेत कई उत्पादों की प्रदर्शनी की सराहना की. उन्होंने स्टॉल पर उपस्थित जीविका दीदियों से प्रदर्शित उत्पादों के उत्पादन एवं बिक्री आदि की जानकारी ली और उनकी हौसला अफजाई की. जीविका स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों को दीदी सिलाई केंद्र के शुभारंभ की सांकेतिक चाबी सौंपी. जीविका स्टॉल पर ही मुख्यमंत्री ने 4840 जीविका महिला स्वयं सहायता समूहों को 123 करोड़ 80 लाख रुपये के बैंक ऋण का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया, जिसे समूह से जुड़ी जीविका दीदियों ने स्वीकार किया. इस अवसर पर जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की लाभार्थी नीतू देवीने बांस से बनायी गयी हस्तशिल्प त्रिपुर सुंदरी महारानी स्थान, बड़हिया के मंदिर का प्रतिरूप भेंट स्वरूप प्रदान किया. जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद दिया. जीविका स्टॉल पर मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










