सब्जी स्टोरेज की व्यवस्था करने की मांग
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

सूर्यग्रढ़ा प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड ने 28 जनवरी को रामजानकी उच्च विद्यालय के प्रांगण में बैठक आयोजित किया गया
विज्ञापन
सहकारी जागरूकता अभियान में सब्जी उत्पादक किसानों को उचित मूल्य मिलने पर दिया जोर
मेदनीचौकीसूर्यग्रढ़ा प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड ने 28 जनवरी को रामजानकी उच्च विद्यालय के प्रांगण में बैठक आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने किया. सहकारी जागरूकता अभियान के तहत बैठक आयोजित किया गया. जिसमें मुंगेर प्रमंडल सब्जी संस्करण एवं विपणन सहकारी संघ अध्यक्ष राकेश कुमार उपस्थित हुए. इनके अलावा प्रखंड के भिन्न-भिन्न कोने से सब्जी उत्पादक किसान उपस्थित होकर समिति का सदस्यता ग्रहण किया. कार्यक्रम में कहा गया कि बिहार के मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि बिहार का सब्जी हिंदुस्तान के हर थाली में पहुंच सके, जिससे सब्जी उत्पादक किसान को उचित मूल्य पर मिल सके. इस अवसर पर खावा राजपुर के पैक्स अध्यक्ष प्रकाश कुमार उर्फ जेपी, सूर्यपूरा के पैक्स अध्यक्ष अमित भाई पटेल, किरणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अनंत कुमार आनंद एवं ग्रामीण गिरीश कुमार, अभिषेक कुमार, मनोज यादव, अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए. उक्त अभियान के तहत लगभग 25 से ज्यादा सब्जी उत्पादक किसानों के द्वारा समिति का सदस्यता ग्रहण किया गया. स्थानीय किसानों की मांग है कि इस प्रखंड में बहुत अधिक मात्रा में सब्जी का उत्पादन होता है लेकिन उसके लिए स्टोरेज की व्यवस्था नहीं होने के कारण औने-पौने दाम में किसान अपना सब्जी बेच देता है. जिससे उनको काफी घाटा होता है. मुंगेर प्रमंडल संघ के अध्यक्ष ने कहा कि डीएम एवं यहां के स्थानीय विधायक को पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध करने के लिए अनुरोध पत्र दिया गया है, जमीन अगर मिल जाता है तो यहां आधारभूत संरचना का काम किया जायेगा. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद सदस्यता सह जागरूकता सभा को समाप्त किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










