डिफाल्टर संवेदक बस पड़ाव का वसूल रहे शुल्क
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 29 Dec 2025 6:47 PM
शहर के दोनों बस पड़ाव लालू व आंबेडकर का टेंडर रद्द कर दिया गया था
निर्धारित समय पर राशि जमा नहीं होने के कारण दोनों बस पड़ाव का टेंडर किया गया था रद्द
नया टेंडर होने तक बस पड़ाव शुल्क वसूली की डिफाल्टर संवेदक को ही सौंपी गयी है जिम्मेवारी
लखीसराय. शहर के दोनों बस पड़ाव लालू व आंबेडकर का टेंडर रद्द कर दिया गया था. इसके बाद नगर परिषद द्वारा बस पड़ाव के संचालन व पड़ाव शुल्क वसूली को लेकर पुनः उसी संवेदक को जिम्मेदारी सौंपना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि उसी संवेदक को नया टेंडर होने तक पुनः पड़ाव शुल्क वसूली को लेकर जिम्मेदारी सौंप दी गयी है. नगर परिषद के अधिकारियों का संवेदक के प्रति मोह दिखाई देता है. 10 दिन पूर्व लालू एवं आंबेडकर बस पड़ाव का टेंडर इसलिए रद्द कर दिया गया था कि संवेदक द्वारा पूरी राशि निर्धारित समय पर नहीं जमा की गयी थी. संवेदक ने राशि अधिक होने के कारण नगर परिषद से राशि जमा करने के लिए कुछ समय की मोहलत मांगी थी, बावजूद निर्धारित समय पर जमा नहीं होने के कारण नगर परिषद के द्वारा टेंडर रद्द होने का फैसला लिया गया. इस संबंध में नप ईओ रमन कुमार ने बताया कि पुराने संवेदक के द्वारा बस पड़ाव के संचालन से नगर परिषद को अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी. फिलहाल दोनों बस पड़ाव का टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जल्द ही नया टेंडर करा दिया जायेगा.
—————————————————————————————————डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










