बिना योजना बोर्ड लगाये सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता पर सवाल

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के लठिया में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लठिया होते हुए तुमनी तक सड़क निर्माण कार्य बिना योजना का बोर्ड लगाये शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

पीरीबाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के लठिया में उत्क्रमित मध्य विद्यालय लठिया होते हुए तुमनी तक सड़क निर्माण कार्य बिना योजना का बोर्ड लगाये शुरू कर दिया है. इससे लोग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि बोर्ड लगने से प्राक्कलित राशि एवं अनुरक्षण की राशि तथा कार्य प्रारंभ होने की तिथि एवं कार्य समाप्त होने की तिथि सड़क की लंबायी सड़क निर्माण में होने वाली सामग्रियों की जानकारी पूरी तरह से मिल सकती थी. सड़क निर्माण के पूर्व योजना स्थल पर प्राक्कलन का बोर्ड लगाना अति आवश्यक है. सरकार का सख्त दिशा निर्देश है कि योजना स्थल पर बोर्ड लगाना है. वहीं बिना योजना के बोर्ड लगाये सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है. संवेदक और संबंधित विभाग के मिलीभगत से संवेदक योजना को जैसे तैसे पूरा कर पूरा दिखाकर राशि का बंदरबाट कर लेते हैं. इससे धरातल पर योजनाओं का उद्देश्य पूर्ण हो जाता है. परंतु समस्या फिर खड़ी हो जाती है. हालांकि संवेदक की मनमानी तथा विभाग की उदासीनता पीरीबाजार क्षेत्र में आम बात सी हो गयी है. संवेदक कार्य को पूर्ण कर बाद में कार्य स्थल पर प्राक्कलन बोर्ड लगाते हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य के गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी को आवेदन लिखकर सड़क निर्माण की जांच की मांग करेंगे. ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता उज्जवल कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा किया जा रहा है. वे पदाधिकारी को भेजकर दिखावा लेते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन