सिपाही भर्ती परीक्षा, सूर्यगढ़ा-मेदनी चौकी बॉर्डर पर नो एंट्री रही लागू
Author Manish kumar
Updated:
विज्ञापन
सिपाही पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को लेकर लखीसराय पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रही. जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा(लखीसराय ) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट ,
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सिपाही तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा को लेकर लखीसराय पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रही. जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.सूर्यगढ़ा एवं मेदनी चौकी थाना क्षेत्र की सीमा पर विशेष यातायात व्यवस्था
इधर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर रविवार को सूर्यगढ़ा एवं मेदनी चौकी थाना क्षेत्र की सीमा पर अवगिल पेट्रोल पंप के समीप विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई. परीक्षा के दौरान संभावित सड़क हादसों और जाम की समस्या से निपटने के लिए पूर्वाह्न 9:30 बजे से बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए नो एंट्री लागू कर दी गई. ड्यूटी पर तैनात मेदनी चौकी थाना के एसआई अभिमन्यु कुमार ने बताया कि नो एंट्री व्यवस्था रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी. उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुबह से ही यातायात नियंत्रण की व्यवस्था लागू कर दी गई है. लखीसराय बाइपास पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है. इसी कारण सामान्य दिनों में भी शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक नो एंट्री लागू की जाती है. परीक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए विशेष प्रबंध किए हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










