पिपरिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने पति समेत छह पर हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

फोटो- पिपरिया थाना साइन बोर्ड | Prabhat Khabar Network

लखीसराय के सूर्यगढ़ा में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद शव गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका के पिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या और शव गायब करने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और शव बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Lakhisarai Crime News: सूर्यगढ़ा (लखीसराय). पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर तीन खूंटी टोला में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद शव गायब किए जाने का मामला सामने आया है. मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी और कथित रूप से गायब शव की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.

पति समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

पिपरिया थाना में इस मामले में कांड संख्या 78/26 दर्ज किया गया है. हलसी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी विपिन सिंह ने अपनी 30 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए दामाद विपुल कुमार सिंह, समधी सिकंदर सिंह समेत कुल छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया है.

10 वर्ष पहले हुआ था प्रेम विवाह

प्राथमिकी के अनुसार काजल कुमारी का लगभग 10 वर्ष पूर्व रामचंद्रपुर तीन खूंटी टोला निवासी सिकंदर सिंह के पुत्र विपुल कुमार सिंह से प्रेम विवाह हुआ था. दंपती के दो पुत्र और एक पुत्री हैं.

पति-पत्नी के बीच विवाद होने का आरोप

मृतका के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. उनका आरोप है कि सोमवार की मध्यरात्रि पति एवं अन्य परिजनों ने काजल की फांसी लगाकर हत्या कर दी और बाद में शव को गायब कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मंगलवार की शाम पिपरिया थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया.

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

Lakhisarai Crime News: पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी और कथित रूप से गायब शव की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का फर्जी पीए बनकर जेल आईजी को किया फोन, लखीसराय से युवक गिरफ्तार


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन