रामगढ़ चौक और सूर्यगढ़ा में सहयोग शिविर, 71 आवेदनों का मौके पर हुआ निष्पादन, प्रभारी मंत्री ने बांटे लाभ

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या 02- लाभुक को प्रमाण पत्र देते जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार | Prabhat Khabar Network

लखीसराय जिले में आयोजित सहयोग शिविर में सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया गया. रामगढ़ चौक और सूर्यगढ़ा प्रखंडों में लगे शिविरों में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 71 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया.

विज्ञापन

Lakhisarai Sahyog Camp: लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड की शरमा पंचायत और सूर्यगढ़ा प्रखंड की मोहम्मदपुर पंचायत के मध्य विद्यालय रतनपुर में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी मंत्री सह ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर, राष्ट्रगान तथा नशामुक्ति की शपथ के साथ किया.

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. उन्होंने लोगों से सहयोग पोर्टल और सहयोग शिविर के माध्यम से अपनी समस्याओं एवं आवेदनों को दर्ज कराने की अपील की. साथ ही अधिकारियों को सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

डीएम और एसपी ने जताई प्रतिबद्धता

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. वहीं पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जन शिकायतों के त्वरित समाधान के प्रति पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई.

102 आवेदन मिले, 71 का मौके पर हुआ समाधान

शिविर में राजस्व एवं भूमि सुधार, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आपूर्ति और पंचायत सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए. रामगढ़ चौक प्रखंड में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 71 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. शेष 31 मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र और योजनाओं का लाभ

रामगढ़ चौक की शरमा पंचायत में पात्र लाभार्थियों के बीच ईडब्ल्यूएस, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना की स्वीकृति, निःशक्त पोषण किट तथा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गये.वहीं सूर्यगढ़ा प्रखंड के रतनपुर में आयोजित शिविर में चार लाभार्थियों को जन्म प्रमाण पत्र, पांच श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए चाबी तथा चार लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए. इसके अलावा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दो मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम के दौरान अन्नप्राशन एवं गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गयी.

डीडीसी ने जताया आभार

Lakhisarai Sahyog Camp: कार्यक्रम के अंत में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोग शिविर के सफल आयोजन की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का फर्जी पीए बनकर जेल आईजी को किया फोन, लखीसराय से युवक गिरफ्तार


विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन