लखीसराय के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

लखीसराय के कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के कांग्रेस नेताओं ने पटना पहुंचकर सदाकत आश्रम में नये प्रदेश अध्यक्ष को बुके भेंट कर उन्हें बधाई दी है. इसके साथ ही जिले के सभी कांग्रेसियों से प्रदेश अध्यक्ष ने परिचय प्राप्त की. सूर्यगढ़ा विधानसभा के कांग्रेस डेलीगेट के पूर्व सदस्य धनंजय कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो सुनील कुमार, पिपरिया प्रखंड के डेलीगेट के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है. पिपरिया प्रखंड डेलीगेट सदस्य दिलीप कुमार सिंह ने बताया को इस बार लखीसराय विधानसभा से इस बार धनंजय कुमार को पार्टी उम्मीदवार के रूप में खड़ा किये जाने को पूरी संभावना है. हालांकि धनंजय कुमार पटना प्रदेश नेतृत्व की राजनीति में चहलकदमी वर्षों से कर रहे हैं. इधर, कांग्रेस की राजनीति को लेकर दावेदारों की कमी नहीं है, लेकिन इन सभी से अलग व वर्षों से कांग्रेस सेवा में लगे धनंजय कुमार भी एक महत्वपूर्ण स्थान रखते है. इधर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार भी प्रदेश नेतृत्व की सरकार में अपनी पैठ बनाये है. सुनील कुमार सूर्यगढ़ा विधानसभा से कांग्रेस सीट पर चुनाव लड़ भी चुके है. प्रदेश नेतृत्व बदलने के बाद नयापन आने की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन