भाजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष रामशंकर सिंह के निधन पर शोक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jul 2024 6:33 PM
प्रखंड के डुमरी निवासी सह प्रखंड भाजपा बड़हिया के उपाध्यक्ष 62 वर्षीय रामशंकर सिंह का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया.
बड़हिया. प्रखंड के डुमरी निवासी सह प्रखंड भाजपा बड़हिया के उपाध्यक्ष 62 वर्षीय रामशंकर सिंह का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया. बीते वर्षों से असाध्य बीमारी से जूझ रहे रामशंकर सिंह ने स्वयं के पैतृक आवास पर ही अपनी अंतिम सांस ली. सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाले रामशंकर सिंह के निधन की खबर सुनकर लोगों में शोक का माहौल रहा. काफी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचकर अंतिम दर्शन किये तथा श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान लखीसराय भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्थिव शरीर पर सम्मान के साथ पार्टी का झंडा ओढ़ाया गया. जिसके बाद उन्हें अंतिम विदायी दी गयी. दिवंगत रामशंकर सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को बड़हिया कॉलेज घाट पर किया गया. शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, नरोत्तम कुमार, अमित कुमार, दिवाकर नारायण सिंह, प्रभात कुमार, मणिकांत सिंह, ओम प्रकाश कुमार, अनिल कुमार सिंह, महेश कुमार सिप्पी, गोपाल कुमार समेत संगठन के अन्य लोग शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










