उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में एमडीएम खाने के बाद बच्चे हुए बीमार

Updated at : 24 Feb 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में एमडीएम खाने के बाद बच्चे हुए बीमार

पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में शनिवार को एमडीएम खाने के बाद विद्यालय में पढ़ने वाले कुछ बच्चे बीमार हो गये. सूचना के बाद एंबुलेंस भेजकर बीमार बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया लाया गया.

विज्ञापन

आधा दर्जन बच्चे को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया में इलाज किया गयासूर्यगढ़ा. पिपरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुड़वरिया में शनिवार को एमडीएम खाने के बाद विद्यालय में पढ़ने वाले कुछ बच्चे बीमार हो गये. सूचना के बाद एंबुलेंस भेजकर बीमार बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया लाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि आधा दर्जन बच्चों को पिपरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लगाकर इलाज किया गया. इन बच्चों को उल्टी एवं लूज मोशन की शिकायत हो रही थी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मुताबिक एमडीएम में लहटन गिर जाने की बात कही जा रही है. बीमार सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं.

महुआ शराब किस्सा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के माणिकपुर थाना के पुलिस ने रविवार की अपराह्न 5:50 बजे माणिकपुर गांव में बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप एक खेत के पास से एक लीटर देसी शराब के साथ माणिकपुर गांव के रहने वाले मो रियाज के पुत्र मो मिराज को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष चंदना कुमारी के लिखित बयान पर माणिकपुर थाना में कांड संख्या 12/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. सोमवार को शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

———————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन