सड़क दुर्घटना में जख्मी बालक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान बच्चे की मौत

विज्ञापन

बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के समीप शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल उज्ज्वल कुमार (13 वर्ष) की मौत मंगलवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. उज्ज्वल प्रतापपुर निवासी विनय कुमार सिंह का पुत्र था. गौरतलब है कि शनिवार को उज्ज्वल और दिलीप सिंह के पुत्र 15 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार दुकान से सामान खरीदकर लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच पर भैंसों के झुंड से बचने के चक्कर में लखीसराय से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी थी. दुर्घटना प्रतापपुर के धोबी टोला के समीप घटी थी. हादसे के बाद दोनों बच्चों को लखीसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आयुष की हालत सामान्य होने पर उसे छुट्टी दे दी गयी थी, जबकि उज्ज्वल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया था. मंगलवार को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर मवेशियों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक लगाने की मांग दोहरायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन