रविवार के लिए इमरजेंसी रोस्टर जारी, जानिए किस समय कौन डॉक्टर रहेंगे ड्यूटी पर

Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल लखीसराय

Sadar Hospital Roster: लखीसराय जिले के संसार पोखर के समीप मिट्टी की खुदाई के दौरान मिली प्राचीन प्रतिमा को सुरक्षित रूप से लखीसराय संग्रहालय में स्थापित कर दिया गया है. लगभग दो फीट ऊंची काले पत्थर की इस दुर्लभ मूर्ति की पहचान ‘जाम्भल’ प्रतिमा के रूप में की गई है. विशेषज्ञों के अनुसार यह प्रतिमा 9वीं से 12वीं शताब्दी ईस्वी के पाल काल की हो सकती है और उस दौर की उत्कृष्ट मूर्तिकला का महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है.

विज्ञापन

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट

Sadar Hospital Roster: अगर रविवार को आपको या आपके परिजनों को अचानक चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ जाए तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. सदर अस्पताल लखीसराय ने रविवार का इमरजेंसी और एसएनसीयू रोस्टर जारी कर दिया है. ओपीडी भले ही बंद रहेगी, लेकिन 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी. अलग-अलग शिफ्ट में तैनात डॉक्टर मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

रविवार को बंद रहेगी ओपीडी सेवा

सदर अस्पताल में प्रत्येक रविवार की तरह इस बार भी ओपीडी सेवा बंद रहेगी. हालांकि अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और इमरजेंसी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी.

इमरजेंसी विभाग में तैनात रहेंगे ये डॉक्टर

जारी रोस्टर के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. निशांत निराला इमरजेंसी सेवा में मरीजों का इलाज करेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. सुधांशु कुमार की ड्यूटी निर्धारित की गई है. वहीं रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ. मृत्युंजय कुमार इमरजेंसी सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे.

एसएनसीयू में भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी सेवा

नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए संचालित स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भी चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. पवन कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. हरदीप बागेड़िया तथा रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. मणि भूषण कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने की अपील

अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सीधे इमरजेंसी विभाग से संपर्क करें. सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके.

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन सतर्क

सदर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रविवार और अवकाश के दिनों में भी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से इमरजेंसी और एसएनसीयू सेवाओं के लिए अलग-अलग शिफ्ट में चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है.

ALSO READ: 14 लाख की चोरी, बेटी की शादी के लिए जोड़ी गई नकदी और जेवर भी ले गए चोर

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन