ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दूसरा रेफर
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
शहर के बाइपास रोड में बीएड कॉलेज मोड़ के समीप ट्रक की बाइक चालक पटना जिले के बख्तियारपुर नया टोला समीना निवासी मोतीलाल के पुत्र बाइक चालक विकास कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार उसी मोहल्ला के रहने वाले वीरेंद्र राय के पुत्र सतीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. से टक्कर हो गई
विज्ञापन
शहर के बाइपास सड़क पर बीएड कॉलेज मोड़ के समीप हुआ हादसा
लखीसराय.
शहर के बाइपास रोड में बीएड कॉलेज मोड़ के समीप ट्रक की बाइक चालक पटना जिले के बख्तियारपुर नया टोला समीना निवासी मोतीलाल के पुत्र बाइक चालक विकास कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि बाइक पर सवार उसी मोहल्ला के रहने वाले वीरेंद्र राय के पुत्र सतीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. से टक्कर हो गई. घटना सोमवार रात 10:45 की है. कवैया थाना की पुलिस द्वारा घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल लखीसराय में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार दोनों लोग बख्तियारपुर से लखीसराय आये थे. दोनों अभी पढ़ाई करते थे. लखीसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.दो अलग सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग जख्मी
रामगढ़ चौक.
स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. पूर्वाह्न करीब 11 बजे सिकंदरा-लखीसराय मुख्य पथ में झुलौना गांव पनघरा मोड़ के समीप एक ई-रिक्शा की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें पांच लोग जख्मी हो गये. घायल में कोली गांव के रहने वाले 65 वर्षीय रघुनाथ महतो एवं उसकी पत्नी सुंदरी देवी के अलावा बिल्लो गांव निवासी दिनेश पंडित के पुत्र शनिदेव कुमार,उसकी पत्नी जयमाला कुमारी एवं सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के पटेलपुर निवासी अलखदेव कुमार के पुत्र बाइक चालक सौरभ कुमार जख्मी हो गया. रघुनाथ महतो एवं उनकी पत्नी सुंदरी देवी के अलावा बाइक चालक सौरभ कुमार को रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया. यहां से रघुनाथ महतो को नाजुक स्थिति में इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. हादसे में ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया. ई-रिक्शा रामगढ़ चौक से लखीसराय जा रही थी. सूचना के बाद रामगढ़ चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया. वहीं दूसरी ओर रामगढ़ चौक बाजार में इंजन युक्त जुगाड़ गाड़ी की बाइक से टक्कर हो गयी. रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यहां हादसे में बाइक चालक जख्मी हो गया. पुलिस द्वारा मामले की जानकारी लिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










