ePaper

Bihar: लखीसराय में आपसी विवाद के दौरान फायरिंग, बेटी की मौत, मां घायल

Updated at : 18 May 2024 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: लखीसराय में आपसी विवाद के दौरान फायरिंग, बेटी की मौत, मां घायल

Bihar: लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक वार्ड नंबर छह में शनिवार की अहले सुबह मवेशी को चारा देने के समय अपराधियों के द्वारा की गयी गोलीबारी में रामजी यादव की विवाहित पुत्री 27 वर्षीय बसंती कुमारी की हत्या हो गयी. जबकि बसंती की मां 70 वर्षीय लाछो देवी घायल हो गयी.

विज्ञापन

Bihar: लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक वार्ड नंबर छह में पुरानी रंजिश में शनिवार की अहले सुबह अपराधियों की ओर से हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां गोली लगने से घायल बतायी जा रही है. धर्मरायचक वार्ड नंबर छह पश्चिमी टोला के निवासी रामजी यादव एवं रामजी साव के बीच पुरानी रंजिश रही है. अब तक दोनों के बीच कई बार गोलीबारी की घटना हो चुकी है. जिसे लेकर टाउन थाने में मामले भी दर्ज हैं. चार दिन पूर्व भी इसी मामले में हुई गोलीबारी में एक दुधमुंही बच्ची गोली लगने से घायल हुई थी, जबकि उसकी मां भी घायल हुई थी.

मौके पर पहुंची पुलिस, घायल की स्थिति गंभीर

जानकारी के अनुसार शनिवार की अहले सुबह मवेशी को चारा देने के समय अपराधियों के द्वारा की गयी गोलीबारी में रामजी यादव की विवाहित पुत्री 27 वर्षीय बसंती कुमारी की हत्या हो गयी. जबकि बसंती की मां 70 वर्षीय लाछो देवी घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मां बेटी को लेकर सदर अस्पताल पहुंची. जहां चिकित्सकों ने पुत्री बसंती कुमारी को मृत घोषित कर दिया. जबकि लाछो देवी का इलाज किया जा रहा है. मृतक शेखपुरा जिला के मेहुस निवासी लल्लू यादव की पत्नी है. जो अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गयी है. मामले में एक बार फिर से रामजी साव के पुत्रों पर ही आरोप लगाया जा रहा है. सदर अस्पताल में पीड़ित परिवार की लाखन देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह बसंती कुमारी मवेशी का चारा दे रही थी. उसी समय रामजी साव का पुत्र अशोक साव, मनोज साव सहित अन्य ने मिलकर गोलीबारी की. जिसमें बसंती देवी की मौत हो गयी, जबकि लाछो देवी जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रही है.

14 मई को भी अपराधियों ने की थी गोलीबारी

बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व भी अपराधियों के द्वारा इसी परिवार के ऊपर गोलीबारी की थी. दौरान घर के दरवाजे पर बैठी अवध कुमार यादव की पत्नी निभा कुमारी तीन माह की दुधमुंही बच्ची प्रीति को लेकर बैठी थी. जिसमें दुधमुंही बच्ची प्रीति के सिर को छूती हुई गोली निकल गयी तथा गोली का छिटका निभा कुमारी को भी लगा था. जिससे मां-बेटी दोनों घायल हो गयी थी. उक्त घटना को लेकर भी रामजी साव के पुत्र अशोक साव एवं मनोज साव पर आरोप लगाया गया था. बताया जा रहा है कि मामले में यदि समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाती तो आज की घटना टल सकती थी.

Also Read: Lok Sabha Elections: पीएम मोदी 21 मई को आयेंगे बिहार, सातवें दौरे में करेंगे इन शहरों में रैली

सदर अस्पताल पहुंच एसपी ने ली घटना की जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पंकज कुमार एवं एसडीपीओ शिवम कुमार सदर अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में एक महिला की मौत हुई है, जबकि दूसरी महिला घायल है. एसपी ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है. पूर्व में भी इसे लेकर टाउन थाना में तीन-चार मामला दर्ज किया गया था. एसपी ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि मामला भूमि विवाद का है, लेकिन पूर्व में भी मवेशी के एक-दूसरे के जमीन पर जाने को लेकर विवाद होता रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि उन्होंने मामले में पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल पर कहा कि चार दिन पूर्व भी हुई घटना के बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए थी, जो निश्चित तौर पर समय पर नहीं की गयी है. यह घटना की पुर्नावृति है. पुलिस पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करेगी. पुलिस की भूमिका के मामले में एसडीपीओ जांच कर रिपोर्ट देंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने कहा कि घटना में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन