बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

साथ ही मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित योजनाएं के बारे में जानकारी दिये

विज्ञापन

लखीसराय. महिला एवं बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वावधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन श्री रामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के बीच किया गया. कार्यक्रम का संचालन हब के जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार द्वारा किया गया. उन्होंने बालिका एवं महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित कई योजनाएं यथा जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय के कार्यान्वन से जुड़े व केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने बाल विवाह, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, कौशल प्रशिक्षण केंद्र आदि योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिये. जिला परियोजना प्रबंधक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने उपस्थित सभी छात्राओं को पढ़ाई से होने वाले उज्ज्वल एवं सुनहरे भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया. साथ ही मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित योजनाएं के बारे में जानकारी दिये. लैंगिक विशेषज्ञ किस्मत कुमारी ने कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, लिंग आधारित हिंसा, बाल विवाह के संबंध में जानकारी दिये. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर,महिला हेल्प लाइन नंबर 181, साइबर अपराध, भ्रूण हत्या आदि विषयों पर विस्तृत रूप से बताया गया. मौके पर वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार एवं विद्यालय के प्रभारी संजय कुमार, शिक्षक मधुसूदन प्रसाद, शिक्षिका आरती सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका व दर्जनों छात्र-छात्रा उपस्थित रहे. —————————————————————————————————— /

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन