ट्रक की टक्कर ऑटो चालक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

मेदनीचौकी बाजार स्थित संगम जेनरल स्टोर के आमने एक अनियंत्रित ऑटो की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से हो गयी

विज्ञापन

मेदनीचौकी.

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीचौकी बाजार स्थित संगम जेनरल स्टोर के आमने एक अनियंत्रित ऑटो की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से हो गयी. इसमें ऑटो का चालक जख्मी हो गया. जबकि ऑटो में बैठे यात्री बाल बाल बच गये. स्थानीय पंच प्रतिनिधि मो. शहजाद ने बताया कि ऑटो मुंगेर जा रही थी और ट्रक सूर्यगढ़ा के तरफ जा रहा था. बाजार में भीड़ के कारण ट्रक धीरे चल रहा था. शायद ऑटो चालक ओवर टेक कर आगे निकलने के चक्कर में दूसरे साइड जाकर मुंगेर से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी. जिससे मुंह में चोट लगने से ऑटो चालक जख्मी हो गया. जख्मी हालत में चालक को मेदनीचौकी बाजार में ही निजी क्लिनिक में भर्ती कर इलाज किया गया. दुर्घटना की सूचना पाते मेदनीचौकी पुलिस पहुंच कर घटना की जानकारी ली. वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर मेदनीचौकी थाना ले गयी. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि ऑटो की ट्रक से टक्कर हुई है, जिसमें ऑटो चालक को हल्की चोटें आई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन