करंट लगने से वृद्ध महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

मोहद्दीनगर गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी

विज्ञापन

हलसी.

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनगर गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. मृतका महिला की पहचान मोहद्दीनगर निवासी जगदीश महतो के 50 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी के रूप में है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुदामा देवी उनके खेत में कार्य कर रहे मजदूर को खाना लेकर बहियार गयी थी और बहियार में बोरिंग के ढक्कन पर खाना रख दिया. बोरिंग का ढक्कन प्रवाहित बिजली तार के संपर्क में था, जब वृद्ध महिला खाना लाने गयी बोरिंग के ढक्कन के संपर्क में आयी तो करंट लग गयी, इससे वृद्ध महिला की मौत हो गयी. महिला को तीन बेटी और एक बेटा है. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन