मारपीट व छिनतई मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट व छिनतई मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार

मारपीट व छिनतई मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय पुलिस ने निस्ता गांव से छापेमारी कर मारपीट व छिनतई के मामले में फरार चल रहे महेश यादव के पुत्र आरोपित रोहित कुमार उर्फ अल्ला यादव को गिरफ्तार किया. जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस संबंध में सूर्यगढ़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि 30 मार्च 2024 को सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 110/24 मारपीट एवं छिनतई को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उक्त मामले में रोहित कुमार उर्फ अल्ला यादव सहित कुल 11 लोग नामजद हैं. आरोपी रोहित कुमार उर्फ अल्ला यादव फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन