“समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गयी समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
“समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गयी समीक्षा

डीएम ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जायें तथा भीड़ नियंत्रण डीएम पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाय.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जिला भ्रमण कार्यक्रम की सफलता के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम रहेगी अलर्ट

लखीसराय. डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री, बिहार के प्रस्तावित जिला भ्रमण कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के संधारण के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में आगामी 19 मार्च 2026 को कजरा स्थित सोलर पावर प्लांट में आयोजित “समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गयी. इस अवसर पर कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. डीएम ने संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जायें तथा भीड़ नियंत्रण डीएम पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाय. उन्होंने पुलिस प्रशासन को रूट लाइनिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं वीआईपी मूवमेंट को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. साथ ही स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा टीम, एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, नगर निकाय को साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा परिवहन विभाग को यातायात सुचारू बनाये रखने के लिए समुचित योजना तैयार करने के निर्देश दिये गये. इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम को भी अलर्ट रहने को कहा गया. डीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके. इस अवसर पर अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

——————————————————————————————–

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन