आशा की गोली मार कर हत्या

Published at :26 May 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
आशा की गोली मार कर हत्या

चिकित्सक पति गंभीर रूप से घायल एक गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका खैरा : थाना क्षेत्र के सारेबाद गांव में बुधवार देर रात को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने आशा कार्यकर्ता मालती देवी व उनके पति ग्रामीण चिकित्सक को गोली मार दी. इससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गये. पटना ले जाने के दौरान आशा […]

विज्ञापन

चिकित्सक पति गंभीर रूप से घायल

एक गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
खैरा : थाना क्षेत्र के सारेबाद गांव में बुधवार देर रात को अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने आशा कार्यकर्ता मालती देवी व उनके पति ग्रामीण चिकित्सक को गोली मार दी. इससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गये. पटना ले जाने के दौरान आशा कार्यकर्ता की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल चिकित्सक पति का इलाज किया जा रहा है.
ग्रामीण चिकित्सक सुनील ठाकुर व उसकी पत्नी आशा कार्यकर्ता मालती देवी को घटना के बाद स्थानीय लोग सदर अस्पताल जमुई ले गये. जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान आशा कार्यकर्ता मालती देवी की रास्ते में ही मौत हो गयी. घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
उक्त बातों की पुष्टि करते हुए एसपी जयंतकांत बताते हैं कि पुलिस द्वारा घटनास्थल के पास से एक बाइक सहित कुछ अन्य सामानों की भी बरामदगी की गयी है. मोबाइल लोकेशन के आधार पर एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि घटना का कारण पुराना विवाद सामने आ रहा है. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है. खैरा निवासी चिकित्सक सुनील ठाकुर सारेबाद में अपनी क्लिनिक चलाते हैं. बुधवार देर रात कुछ हथियारबंद अपराधियों ने चिकित्सक दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया. इसमें दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के वक्त चिकित्सक दंपती अपने घर पर ही मौजूद थे. तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में हथियारबंद अपराधी आये, जिन्होंने अपने मुंह पर रूमाल बांध रखा था. उन्होंने क्लिनिक का दरवाजा खटखटाया. पूछे जाने पर किसी का इलाज करवाने की बात कहने पर जब चिकित्सक दरवाजा खोल कर पत्नी समेत बाहर आये, तो अपराधियों ने ताबतोड़ गालीबारी कर दी. गोलीबारी में एक गोली चिकित्सक के बाये कंधे में जाकर लगी तथा एक गोली उनकी पत्नी के पेट में जा लगी. इसके बाद अपराधी हवा में पिस्तौल लहराते हुए फरार हुए हो गये. घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन