देसी शराब के साथ तीन महिला तस्कर व 15 शराबी गिरफ्तार

देसी शराब के साथ तीन महिला तस्कर व 15 शराबी गिरफ्तार
लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले में चलाये गये सघन जांच अभियान में बुधवार की रात अलग-अलग जगहों से देसी शराब के साथ तीन महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान 15 शराब पीने वाला भी धराया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि लखीसराय स्टेशन पर पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के पुरायबागी निवासी सुलेखन राम की पत्नी बबीता देवी को 12.600 लीटर बुढनीचक निवासी रामप्रसाद साव की पत्नी सरिता देवी को 18.900 लीटर व मोकामा थाना क्षेत्र डॉक्टर टोली निवासी शंकर चौधरी की पत्नी देवकी देवी को 16.500 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा टाउन थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह से इंगलिश वार्ड नंबर तीन निवासी मनोश्वर यादव के पुत्र उपेंद्र यादव, हाकिमगंज निवासी स्व सिराज के पुत्र मो मलिक, स्व सत्तार मियां के पुत्र मो गफ्फार, मो कामो के पुत्र मो शाहिद , बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के दाढ़ीसीर निवासी बसमसिया निवासी रतन कोड़ा के पुत्र अशोक कुमार, लखन कोड़ा के पुत्र गेनौरी कोड़ा, विजय साह के पुत्र अभिमन्यु कुमार, ईश्वर साव के पुत्र राकेश कुमार, गणेश तांती के पुत्र सुधीर कुमार, माकेश्वर तांती के पुत्र नवल कुमार व लालू प्रसाद के पुत्र सुनील प्रसाद व टॉल प्लाजा के पास से रविदास के पुत्र गोपाल रविदास, रामाचंद्र प्रसाद शर्मा के पुत्र विकाश कुमार, लखेंद्र प्रसाद के पुत्र आजाद कुमार व रंजन लालदेव के पुत्र दिलीप कुमार लालदेव को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




