चार दिन दिन में दो महिलाओं की आकस्मिक मौत से सहमे ग्रामीण
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
चार दिन दिन में दो महिलाओं की आकस्मिक मौत से सहमे ग्रामीण
विज्ञापन
गुरुवार को भी एक महिला की अज्ञात बीमारी के कारण गयी जान
लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के जेल के पीछे दामोदरपुर गांव में चार दिनों में दो महिलाओं की आकस्मिक मौत हो गयी. मौत कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. बीते सोमवार को दामोदरपुर गांव निवासी राजकुमार के 40 वर्षीय पत्नी संजू देवी की मौत अचानक हो गयी. बताया गया कि संजू देवी को अचानक तेज बुखार आ गया. उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के दौरोन महिलाक को मृत घोषित कर दिया. गुरुवार की सुबह गरीब पासवान की पत्नी सीता देवी की नाक व मुंह से खून निकलने के कारण मौत हो गयी. चिकित्सक के पास लेकर जाने के क्रम में महिला ने रास्तें मे दम तोड़ दिया. बीते चार दिनों में दो महिलाओं के आकस्मिक मौत से लोगो तरह-तरह की चर्चा हो रही है. संजू देवी अपने पीछे दो बच्चे को छोड़ गयी. वहीं सीता देवी भी एक बच्चे को छोड़ गयी. अब उन बच्चों की शिक्षा व पालन-पोषण कैसे होगा इसकी चर्चा लोग कर रहे है. बताया गया कि बच्चे को अब खुद घर के काम व पढ़ाई-लिखाई करनी होगी. चार दिन दो महिलाओं की मौत होने से गांव के लोग सहमे हुए है. कुछ लोग इसे तंत्र-मंत्र की शक्ति बता रहे है. कुछ लोग गांव में अज्ञात बीमारी फैलने की बात कह रहे है. मौत का असली कारण किसी को पता नहीं चल पाया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







