ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

सिकंदरा : लहिला जखड़ा ग्रामीण पथ पर थाना क्षेत्र के अकौनी गांव के समीप गुरुवार को एक ट्रैक्टर के नहर में पलट जाने से चालक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक शेखपुरा जिला के कसाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुणा गांव निवासी नरेश महतो 28 वर्ष ट्रैक्टर को चलाते हुए सिकंदरा की ओर आ रहा […]
सिकंदरा : लहिला जखड़ा ग्रामीण पथ पर थाना क्षेत्र के अकौनी गांव के समीप गुरुवार को एक ट्रैक्टर के नहर में पलट जाने से चालक की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक शेखपुरा जिला के कसाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुणा गांव निवासी नरेश महतो 28 वर्ष ट्रैक्टर को चलाते हुए सिकंदरा की ओर आ रहा था. इसी दौरान अकौनी गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें नरेश महतो की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी प्राप्त होते ही अवर निरीक्षक हरिनंदन पासवान ने मौके पर पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिये जमुई भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




