बड़हिया नगर पंचायत के 24 वार्ड में 21 नये चेहरे

बड़हिया : नगर पंचायत बड़हिया के चुनाव परिणाम आने के साथ ही नगर पंचायत बोर्ड की नयी तसवीर सामने आ गयी है. 24 सदस्यीय नगर पंचायत बोर्ड में 21 नये चेहरे आये हैं. पुराने चेहरे में वार्ड संख्या दो से वसंती देवी, वार्ड संख्या चार से हीरा देवी तथा वार्ड संख्या 15 से श्यामा देवी […]
बड़हिया : नगर पंचायत बड़हिया के चुनाव परिणाम आने के साथ ही नगर पंचायत बोर्ड की नयी तसवीर सामने आ गयी है. 24 सदस्यीय नगर पंचायत बोर्ड में 21 नये चेहरे आये हैं. पुराने चेहरे में वार्ड संख्या दो से वसंती देवी, वार्ड संख्या चार से हीरा देवी तथा वार्ड संख्या 15 से श्यामा देवी दूसरी बार अपने-अपने वार्ड से चुनाव जीत दर्ज करायी है
जबकि अमित कुमार नये वार्ड से प्रत्याशी बनकर दोबारा जीत का सेहरा बांधा है. 24 सदस्यीय नपं बड़हिया में 17 महिला प्रत्याशी जीत कर कीर्तिमान स्थापित किया है. वार्ड नौ से मंजु देवी निर्विरोध निर्वाचित होकर कीर्तिमान बनाया हैृ. उधर बड़हिया नगर पालिका के चुनावी इतिहास में पहलीबार मुसलिम महिला प्रत्याशी वार्ड संख्या 11 से शहजादी खातून ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. अल्पसंख्यक समुदाय में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.मो क्युम की पत्नी शहजादी खातून ने कहा कि बड़हिया में मेरी जनसंख्या नगण्य रहने के बावजूद बहुसंख्यक वर्ग के माननीय मतदाताओं ने स्नेहाशीष रूपी मत देकर जो सम्मान मुझे गरीब अल्पसंख्यक महिला को दिया है इसे मैं जीवन भर याद रखूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




