एमडीएम चालू नहीं, तो होंगे निलंबित : डीपीओ

लखीसराय : जिले के प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों के प्रधान द्वारा जिन विद्यालयों में बच्चों के लिए एमडीएम नहीं बनवाया जा रहा है उन विद्यालयों के प्रधान व प्रभारी को निलंबित किया जायेगा. जिले में 752 स्कूलों में से 193 स्कूलों में अभी भी बच्चों को पौष्टिक आहार देनेवाली योजना एमडीएम बंद है. हालांकि डीएम […]
लखीसराय : जिले के प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों के प्रधान द्वारा जिन विद्यालयों में बच्चों के लिए एमडीएम नहीं बनवाया जा रहा है उन विद्यालयों के प्रधान व प्रभारी को निलंबित किया जायेगा. जिले में 752 स्कूलों में से 193 स्कूलों में अभी भी बच्चों को पौष्टिक आहार देनेवाली योजना एमडीएम बंद है. हालांकि डीएम के कड़े पत्र व एमडीएम डीपीओ विजय कुमार मिश्रा द्वारा 279 व 235 विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधान पर स्थापना डीपीओ के द्वारा स्पष्टीकरण पूछे जाने पर 559 स्कूलों में एमडीएम प्रधान द्वारा चालू कर दिया गया है. सूत्र के मुताबिक इसमें नियोजित शिक्षकों ने मध्याह्न भोजन चालू किया है
लेकिन नियमित शिक्षकों ने इसे अभी तक चालू नहीं किया है. विदित हो कि एमडीएम डीपीओ श्री मिश्रा ने जांचोपरांत कई विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों पर मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर कार्रवाई व राशि की वसूली करने का आदेश निर्गत किया था. जिस पर शिक्षक संघ ने कार्रवाई के विरोध में 26 दिसंबर 2016 से एमडीएम बंद कर रखा है.
काफी हो हंगामा के बावजूद भी संघ ने एमडीएम चालू नहीं किया. जब डीएम द्वारा कार्रवाई के आदेश दिये गये तो शिक्षक संघ ने माननीय उच्च न्यायालय का शरण लिया. वहीं नियोजित शिक्षकों ने भय से अपने-अपने विद्यालय में एमडीएम चालू कर दिया. जिला मध्याह्न भोजन डीपीओ श्री मिश्रा ने बताया कि 752 विद्यालयों में 559 विद्यालयों में बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन चल रहा है. उन्होंने कहा कि 279 व 235 शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर सोमवार से निलंबन की प्रक्रिया की जायेगी. उन्होंने कहा कि सारे कार्य डीएम के आदेश पर किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




