खड़े ट्रक से टकरायी स्कॉर्पियो, पांच मरे

लखीसराय : सोमवार की देर रात टाउन थाना क्षेत्र के महिसोना व शरमा गांव के बीच महिसोना सीमाना के पुल संख्या 45/01 के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. इसमें स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन सवार घायल हो गये़ घायलों में नौ […]
लखीसराय : सोमवार की देर रात टाउन थाना क्षेत्र के महिसोना व शरमा गांव के बीच महिसोना सीमाना के पुल संख्या 45/01 के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. इसमें स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन सवार घायल हो गये़ घायलों में नौ लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है़
घटना के संबंध में बाल-बाल बची सुनीता देवी ने बताया कि वे लोग मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी ब्लॉक थाना क्षेत्र के गोपालपुर तरौरा गांव से एक स्कॉर्पियो में सवार होकर विनय दास की पुत्री काजल व पुत्र शिवम और सत्यम का मुंडन कराने के लिए देवघर गये थे़ सोमवार को बच्चों का मुंडन करा कर वे लोग रात में लौट रहे थे़ इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में उनके ड्राइवर ने ठोकर मार दी़ इससे स्कॉर्पियो का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया व उस दिशा में बैठे हुए पांच लोगों की मौत हो गयी़
इसमें विनय दास(32) सहित अनोज दास(30), जयलस देवी(60), सुरेंद्र दास की पुत्री निशा कुमारी(08) व कौशल्या देवी(50) शामिल हैं. जबकि विनय दास की पत्नी रीना देवी(30), विनय दास का पुत्र सत्यम कुमार(06), शिवम कुमार(04), पुत्री काजल(09), सुरेश दास की पत्नी किरण देवी(35), सुरेंद्र दास की पत्नी रेखा देवी(38) व पुत्र सुजीत कुमार(13) स्कॉर्पियो का ड्राइवर भोला महतो(25) को गंभीर चोटें आयी हैं. वहीं सुनीता देवी, ललन कुमार व सागर कुमार को हल्की चोटें आयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




