लखीसराय में एसयूवी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी, पांच की मौत, 12 अन्य घायल

लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले में नगर थाना अंतर्गत महिसोना गांव के नजदीक कल देर रात एक एसयूवी कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग घायल हो गये. लखीसराय नगर थाना प्रभारी राजेश रंजन ने […]
लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले में नगर थाना अंतर्गत महिसोना गांव के नजदीक कल देर रात एक एसयूवी कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग घायल हो गये. लखीसराय नगर थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि देर रात साढ़े तीन बजे हुए इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और एक किशोरी शामिल है. ये मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र निवासी थे. उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ट्रक चालक भी घायल
घायलों में ट्रक चालक भी शामिल है. घायलों में शामिल तीन महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि कार में सवार लोग तीन बच्चों का मुंडन कराकर झारखंड के देवघर से मुजफ्फरपुर लौट रहे थे. घायलों में मुंडन कराने वाले तीन बच्चे भी शामिल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोग वहां जमा हो गये और उन्होंने प्रशासन के साथ राहत-बचाव करने में मदद की.
तीन की हालत गंभीर
दुर्घटना में घायल तीन महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, चिकित्सकों का कहना है कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, जबतक वे होश में नहीं आ जाती हैं. वहीं स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि इस रोड पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जानबूझकर सड़कों पर अतिक्रमण कर ट्रक को खड़ा किया जाता है, जिसकी वजह से यह दुर्घटनाएं होती हैं.
यह भी पढ़ें-
सड़क हादसे में दो की मौत, नौ घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




