इलेक्ट्रोनिक शो रूम में लगी आग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन

लाखों की क्षति. टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार चौक की घटना रविवार की अहले सुबह शॉट सर्किट से लगी आग पर मौके पर पहुंची दो अग्निशामक गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया. शो रूम मालिक के अनुसार 22 से 25 लाख रुपये के सामान जलकर राख होने का अनुमान है. लखीसराय : रविवार […]
विज्ञापन
लाखों की क्षति. टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार चौक की घटना
रविवार की अहले सुबह शॉट सर्किट से लगी आग पर मौके पर पहुंची दो अग्निशामक गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया. शो रूम मालिक के अनुसार 22 से 25 लाख रुपये के सामान जलकर राख होने का अनुमान है.
लखीसराय : रविवार की अहले सुबह टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार चौक स्थित एक इलेक्ट्रोनिक सामानों के शो रूम अंबिका इंटरप्राइजेज में अचानक शॉट सर्किट से आग लग जाने से 22 लाख रुपये से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ शो रूम का फर्नीचर जलकर राख हो गया. घटना के संबंध में शो रूम मालिक विजय डालमिया द्वारा अग्निशमन दस्ते को दिये गये आवेदन के अनुसार रविवार की सुबह पांच बजे के आसपास शो रूम में आग लगने की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य शो रूम की ओर भागे-भागे गये. जल्द ही आसपास के लोग भी मदद के लिए पहुंचे व इसकी जानकारी अग्निमशन विभाग को दी.
इस बीच आसपास के लोग भी आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रहे थे. जल्द ही अग्निमशन दस्ते की एक छोटी व एक बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का काम किया. उन्होंने बताया कि अग्निकांड में उनके शो रूम में रखा 22 से 25 लाख रुपये का सामान व फर्नीचर जलकर राख हो गया. वहीं अग्निमशन दस्ते की मदद से सात लाख रुपये का सामान बचाया जा सका है़ श्री डालमिया ने बताया कि आग लगभग रात के ढाई-तीन बजे लगने का अंदेशा लगाया जा रहा है, लेकिन उनलोगों को अहले सुबह पांच बजे गोदाम से धुआं निकलने व गंध फैलने के बाद आग लगने की जानकारी मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




