घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

Published at :15 May 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के जोगमैला गांव के एक घर में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों आग लग जाने से लगभग 60 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्व़ रामचंद्र राम के पुत्र अजय राम रविवार की दोपहर घर में अकेले शो रहे थे. […]

विज्ञापन

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के जोगमैला गांव के एक घर में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों आग लग जाने से लगभग 60 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार स्व़ रामचंद्र राम के पुत्र अजय राम रविवार की दोपहर घर में अकेले शो रहे थे. उनके पक्का मकान के बाहर फूस का पलानी दिया हुआ था.

उसी पलानी में अचानक आग लग जाने से आग घर में भी फैल गयी. सोया हुआ अजय राम किसी तरह खिड़की तोड़कर घर से बाहर निकला. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन पदाधिकारी देवकी पासवान के नेतृत्व में पहुंची अग्निशमन वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गया. अग्निशमन दस्ते में कन्हैया कुमार, दीपक कुमार, पुरुषोत्तम आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन