1450 पाउच के साथ एक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

किऊल जीआरपी ने किऊल स्टेशन पर 18183 अप टाटा-दानापुर एक्सप्रेस में चलाया सर्च अभियान लखीसराय : किऊल जीआरपी ने गुरुवार की देर शाम किऊल स्टेशन पर सर्च अभियान के दौरान 18183 अप टाटा-दानापुर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से छह बोरियों में बंद 200 एमएल के 1450 पाउच देसी शराब बरामद करने के साथ ही एक […]
विज्ञापन
किऊल जीआरपी ने किऊल स्टेशन पर 18183 अप टाटा-दानापुर एक्सप्रेस में चलाया सर्च अभियान
लखीसराय : किऊल जीआरपी ने गुरुवार की देर शाम किऊल स्टेशन पर सर्च अभियान के दौरान 18183 अप टाटा-दानापुर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से छह बोरियों में बंद 200 एमएल के 1450 पाउच देसी शराब बरामद करने के साथ ही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया़ इस संबंध में रेल एसपी स्वपना मेश्राम ने बताया कि शराब के साथ पटना जिला के बैकटपुर वार्ड नंबर 18 निवासी स्व महेंद्र चौधरी के 36 वर्षीय पुत्र मुन्ना चौधरी उर्फ मुन्नी चौधरी को गिरफ्तार किया गया है़ उन्होंने बताया कि रेल पुलिस शराब तस्करों पर लगातार नजर बनाये हुए हैं.
पीरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीरी बाजार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के महिसौनी गांव में छापेमारी कर दो लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. महिसौनी निवासी तिलकधारी महतो के पुत्र परमानंद महतो के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




