दो वाहनों की टक्कर

सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदपुर पंचायत अंतर्गत खेमतरनीस्थान गांव के समीप एनएच 80 पर शुक्रवार की तड़के दो मालवाहक ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चालक बाल-बाल बचा. बीआर 01 जीए 1247 नंबर की ट्रक अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गया जबकि दूसरा ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सूर्यगढ़ा पुलिस ने क्षतिग्रस्त […]
सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदपुर पंचायत अंतर्गत खेमतरनीस्थान गांव के समीप एनएच 80 पर शुक्रवार की तड़के दो मालवाहक ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चालक बाल-बाल बचा. बीआर 01 जीए 1247 नंबर की ट्रक अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गया जबकि दूसरा ट्रक का चालक वाहन लेकर फरार हो गया. सूर्यगढ़ा पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया.
ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक बिस्कुट का कार्टून लदा छह चक्का टाटा ट्रक लखीसराय से सूर्यगढ़ा की ओर आ रहा था तभी खेमतरनीस्थान गांव के समीप ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया तथा ट्रक ने विपरित दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद दूसरा ट्रक लखीसराय की ओर चलता बना जबकि जिस ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया था वह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




