दिन में बड़े वाहनों के कारण बड़हिया में लगता है जाम

Published at :04 May 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
दिन में बड़े वाहनों के कारण बड़हिया में लगता है जाम

नो इंट्री के अभाव में स्कूली वाहनों को भी झेलनी पड़ती है परेशानी रात में अवैध उगाही को लेकर वाहन चालक दिन में ही बड़हिया पार करना समझते हैं बेहतर लखीसराय : जिला प्रशासन द्वारा जिले के बड़हिया में नो इंट्री नहीं लागू करने से एक पखवारा से जाम की स्थिति बनी रह रही है़ […]

विज्ञापन

नो इंट्री के अभाव में स्कूली वाहनों को भी झेलनी पड़ती है परेशानी

रात में अवैध उगाही को लेकर वाहन चालक दिन में ही बड़हिया पार करना समझते हैं बेहतर
लखीसराय : जिला प्रशासन द्वारा जिले के बड़हिया में नो इंट्री नहीं लागू करने से एक पखवारा से जाम की स्थिति बनी रह रही है़ जिसके परिणाम स्वरूप बच्चों को प्रात:कालीन विद्यालय आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है़ वाहन से स्कूल आवागमन करने वाले बच्चों का स्कूल आना जाना लगभग बंद ही हो चुका है़ जिले के राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर अवस्थित बड़हिया के तहदिया से लेकर रामपुर डुमरा तक सात किलोमीटर एनएच 80 टू लेन के अभाव में और बाजार में श्रीकृष्ण चौक पर 90 डिग्री कोण तथा बाइपास के जर्जर रहने कारण प्रत्येक दिन सुबह हो या शाम वाहनों की कतारें देखने को मिल जाती है़
इधर एक पखवारे से रात्रि में अवैध वसूली की भय से ट्रक चालक अपने वाहनों को सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक ही बड़हिया से गुजरते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तहदिया से लेकर पंचमहला ओपी तक पांच जगहों पर रात में गुजरने वाले ट्रक चालकों से अवैध राशि की उगाही की जाती है़ जिसके भय से चालक रात में इस क्षेत्र से अपने वाहनों को लेकर गुजरने से परहेज करते हैं, जिस वजह से बड़हिया में दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है़ इस दौरान वाहनों को सिर्फ सरकते हुए ही देखा जा सकता है़ जिससे स्कूली बच्चों को भी विद्यालय आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है़
कहते हैं ट्रक चालक
ट्रक चालक उमेश यादव, रजनीश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि बड़हिया में पांच स्थानों पर वाहनों से अवैध वसूली को लेकर वे लोग रात में अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा रखते हैं सुबह पांच बजे से वे लोग अपने वाहनों को स्टार्ट कर बड़हिया से निकलना शुरू कर देते हैं.
बोले अभिभावक
स्कूली बच्चों के अभिभावक सुबोध कुमार, बाल्मिकी सिंह, अविनाश कुमार, चंदन कुमार, राजेश्वर सिंह आदि ने बताया कि तहदिया से लेकर श्रीकृष्ण चौक तक जाम के कारण उनलोगों के बच्चे डीएवी, विद्यापीठ व अन्य संस्थानों के स्कूल बसों के जाम की वजह से नहीं पहुंच पाने से स्कूल जाने से वंचित हो रहे हैं. उन लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रात: छह बजे से आठ बजे तक तहदिया और पंचमहला के पास नो-इंट्री की व्यवस्था की जाय जिससे स्कूली बच्चे विद्यालय जाने से वंचित नहीं हो सके़
बोले अधिकारी
बड़हिया में मिनी बाइपास का शीघ्र ही निर्माण होने जा रहा है़ इसके लिए टेंडर भी हो चुका है़ मिनी बाइपास के निर्माण होने के बाद जाम की समस्या से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी. नो-इंट्री को लेकर जिलाधिकारी से बातचीत कर समस्या की जानकारी दी जायेगी व इसे लागू करने पर विचार किया जायेगा़
राजेश कुमार, प्रभारी डीटीओ, लखीसराय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन