हड़ताली शिक्षकों की आज शिक्षामंत्री से होगी वार्ता

Published at :04 May 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
हड़ताली शिक्षकों की आज शिक्षामंत्री से होगी वार्ता

लखीसराय : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुंदन एवं सचिव सत्यप्रकाश पासवान ने बताया कि बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू, उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष अनवर करीम के साथ विधान परिषद सभापति अवधेश प्रसाद सिंह के साथ वार्ता हुई है़ जिसके बाद गुरुवार चार मई को […]

विज्ञापन

लखीसराय : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुंदन एवं सचिव सत्यप्रकाश पासवान ने बताया कि बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू, उपाध्यक्ष विपिन प्रसाद एवं कोषाध्यक्ष अनवर करीम के साथ विधान परिषद सभापति अवधेश प्रसाद सिंह के साथ वार्ता हुई है़ जिसके बाद गुरुवार चार मई को शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के साथ संघ के पदाधिकारियों की वार्ता होनी तय है़ उपरोक्त शिक्षक नेताओं ने कहा कि नियोजित शिक्षकों की हड़ताल में शिक्षकों की भागीदरी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है़ शिक्षक नेता ने बताया कि समान काम के लिए समान वेतन को लेकर उनलोगों का संघर्ष जारी रहेगा़

अपनी मांगों को लेकर गोलबंद हो रहे शिक्षक : सातवें वेतनमान में नियोजित शिक्षकों को लगभग 24 हजार रुपये वेतन भुगतान होगा, जबकि नियमित शिक्षकों को 44 हजार रुपये़ इस तरह नियोजित शिक्षकों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रतिमाह 20 हजार रुपये का घाटा सहित वर्ष में लगभग ढाई लाख रुपये का घाटा हो रहा है़ इस तरह से अपने वेतन में घाटा को देखते हुए नियोजित शिक्षक गोलबंद हो रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन