हलसी थाना क्षेत्र के सिल्वे गांव की घटना

लखीसराय : रविवार की संध्या हलसी थाना क्षेत्र के सिल्वे गांव में कुछ लोगों के द्वारा दो घरों में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है़ हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष के द्वारा थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन ग्रामीण सूत्रों से मिली […]
लखीसराय : रविवार की संध्या हलसी थाना क्षेत्र के सिल्वे गांव में कुछ लोगों के द्वारा दो घरों में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है़ हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष के द्वारा थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर हलसी थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है़ इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि शनिवार को सिल्वे गांव में गांटो ठाकुर के बेटे शिव कुमार की शादी की रश्में निभायी जा रही थी़
जिसमें कुछ लड़कियां भी शामिल थी़ जिनमें गांव के ही दशरथ यादव की भगिनी भी थी़ जिसपर गांव के ही जागो यादव का पुत्र विकास कुमार व पैरू यादव का पुत्र मुरारी कुमार के द्वारा कुछ छींटाकशी की गयी. जिसकी शिकायत के बाद रविवार को दशरथ यादव के पुत्र सुरेश यादव व नरेश यादव के द्वारा मुरारी व विकास के घर में घुसकर मारपीट किये जाने की जानकारी मिली है़ इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है़ वहीं एसडीपीओ पंकज कुमार ने भी मामले की जांच कराने की बात कही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




