मंडल कारा के 54 बंदियों का बनेगा आधार कार्ड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

खींची गयी तसवीर लखीसराय : कारा महानिरीक्षक के आदेशानुसार जेल में बंद सभी बंदियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है़ लखीसराय मंडल कारा में इस वक्त संसीमित 384 बंदियों में से जांच के बाद 54 बंदियों को आधार कार्ड नहीं बना होने को लेकर चिह्नित किया गया है़ इसमें 50 पुरुष तथा 04 […]
विज्ञापन
खींची गयी तसवीर
लखीसराय : कारा महानिरीक्षक के आदेशानुसार जेल में बंद सभी बंदियों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है़ लखीसराय मंडल कारा में इस वक्त संसीमित 384 बंदियों में से जांच के बाद 54 बंदियों को आधार कार्ड नहीं बना होने को लेकर चिह्नित किया गया है़ इसमें 50 पुरुष तथा 04 महिला बंदी शामिल हैं.
उक्त बंदियों का आधार कार्ड बनवाने के लिए एसडीओ डॉ शैलजा के निर्देशानुसार उनके कार्यालय में कार्यरत आधार कार्ड वेंडर नवल कुमार को चिह्नित बंदियों का आधार कार्ड बनवाने का कार्य दिया गया़ गुरुवार को नवल कुमार ने चिह्नित बंदियों का फोटो लिया. बताया गया कि दो से तीन दिन में उन सभी बंदियों का आधार कार्ड बनाने का कार्य पूरा कर लिया जायेगा़ मौके पर काराधीक्षक ललन कुमार सिन्हा व काला लिपिक मो साजिद खान ने सभी बंदियों को आधार कार्ड की महत्ता तथा इससे होने वाले फायदे व अन्य बातों की जानकारी दी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




