स्टेशन पर बढ़ेगी यात्री सुविधा

Published at :27 Apr 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन पर बढ़ेगी यात्री सुविधा

दौरा. डीआरएम ने किया कजरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कजरा स्टेशन पर पानी के लिए बड़ी टंकी लगेगी. डाउन प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए शेड बनाया जायेगा. उक्त बातें मालदा डिवीजन के डीआरएम मोहित सिन्हा ने स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में कही. कजरा : मालदा डिवीजन के डीआरएम मोहित सिन्हा ने बुधवार को जमालपुर-किऊल […]

विज्ञापन

दौरा. डीआरएम ने किया कजरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

कजरा स्टेशन पर पानी के लिए बड़ी टंकी लगेगी. डाउन प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए शेड बनाया जायेगा. उक्त बातें मालदा डिवीजन के डीआरएम मोहित सिन्हा ने स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में कही.
कजरा : मालदा डिवीजन के डीआरएम मोहित सिन्हा ने बुधवार को जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच अभयपुर, कजरा, उरैन व धनौरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने बताया कि मुख्य रूप से उपरोक्त सभी रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को हो रही असुविधाओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा़ उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा को लेकर स्टेशन पर जो भी कमियां है उसे समाप्त किया जायेगा़ डीआरएम के पहुंचने पर कजरा विकास समिति के सचिव मुनिलाल मंडल ने मांग पत्र देकर डाउन प्लेटफाॅर्म पर यात्री छावनी व पीने के पानी की व्यवस्था की मांग रखी
तथा इसके साथ ही टिकट काउंटर पर राशि रखने के टूटे दाराज की मरम्मत कराने तथा बीएसएनएल टावर लगवाने की मांग रखी. ताकि यात्रियों को रिजर्वेशन के लिए नेट फेल की परेशानी झेलना नहीं पड़े. उन्होंने कहा कि कई बार तो तत्काल के समय में ही सर्वर डाउन रहता है. इससे रिजर्वेशन कराने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन