बिहार ग्रामीण बैंक में लगी आग, लाखों का नुकसान

Published at :26 Apr 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार ग्रामीण बैंक में लगी आग, लाखों का नुकसान

बड़हिया : मंगलवार की अहले सुबह प्रखंड के गंगासराय स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में अचानक भीषण आग लग गयी. आग लगने से बैंक में रखे सारे कागजात सहित सभी उपकरण जल कर राख हो गये. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ते की एक बड़ी व बिहार ग्रामीण बैंक… दो छोटी गाड़ियां मौके […]

विज्ञापन

बड़हिया : मंगलवार की अहले सुबह प्रखंड के गंगासराय स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में अचानक भीषण आग लग गयी. आग लगने से बैंक में रखे सारे कागजात सहित सभी उपकरण जल कर राख हो गये. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ते की एक बड़ी व

बिहार ग्रामीण बैंक…
दो छोटी गाड़ियां मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
मंगलवार की अहले सुबह तीन बजे बैंक से आग की लपटें दिखाई पड़ने पर गांववालों ने इसकी सूचना बैंक के शाखा प्रबंधक शक्तिधर को दी. घटना की सूचना मिलने पर बड़हिया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची व मामले की छानबीन में जुट गयी. वहीं ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुट गयी. बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय लखीसराय के प्रबंधक विकास कुमार भगत ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने की नीयत से चारों ने बैंक में प्रवेश किया व असफल रहने पर पूरे बैंक में आग लगा दी.
उन्होंने बताया कि बैंक के स्ट्रांग रूम को तोड़ने का असफल प्रयास किया गया था. बिहार ग्रामीण बैंक गंगासराय के शाखा प्रबंधक शक्तिधर के मुताबिक सोमवार की शाम साढ़े छह बजे बैंक को बंद किया गया था. मंगलवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा आग लगने की सूचना दी गयी. इधर, बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि भागलपुर से एफएसएल की टीम पहुंच कर जांच कर रही है़ टीम के द्वारा जांच रिपोर्ट दिये जाने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है़ वैसे पुलिस मामले में प्रत्येक बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इस अगलगी में बैंक में रखे सारे कागजात, उपकरण व सीसीटीवी भी खाक हो गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन