भारी मात्रा में शराब के साथ छह लोग गिरफ्तार

Published at :24 Apr 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में शराब के साथ छह लोग गिरफ्तार

चेकिंग. ट्रेन में जीआरपी व जमुई पर पर पुलिस का अभियान कवैया थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जहां एक व्यक्ति को कार से शराब ले जाते गिरफ्तार किया वहीं जीआरपी ने भी ट्रेन में सर्च अभियान चलाकर चार लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया. लखीसराय : शनिवार को वाहन चेंकिंग के दौरान […]

विज्ञापन

चेकिंग. ट्रेन में जीआरपी व जमुई पर पर पुलिस का अभियान

कवैया थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जहां एक व्यक्ति को कार से शराब ले जाते गिरफ्तार किया वहीं जीआरपी ने भी ट्रेन में सर्च अभियान चलाकर चार लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया.
लखीसराय : शनिवार को वाहन चेंकिंग के दौरान कवैया थाना पुलिस ने जमुई मोड़ पर एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए कार को जब्त किया है़ इस संबंध में रविवार को कवैया थाना में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी अशोक कुमार ने बताया कि लखीसराय पुलिस लगातार शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है़ इसी क्रम में शनिवार को जमुई मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की कार से विदेशी शराब रायल स्टैग 750 एमएल की 58 बोतल, 375 एमएल की 230 बोतल बरामद की गयी तथा इसके साथ ही झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला के पदमा थाना क्षेत्र के बुंडु निवासी कल्लू यादव का पुत्र छोटी कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया़
उसके पास से इंटेक्स का एक मोबाइल व 600 रुपये भी बरामद किया गया़ एसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है़ छापेमारी दल में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, अवर निरीक्षक नीरज कुमार ठाकुर, ब्रजनंदन सिंह सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे़
महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
लखीसराय. उत्पाद थानाध्यक्ष शेलेंद्र कुमार के नेतृत्व में रविवार की अहले सुबह महुआ शराब व जावा महुआ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्ताबर किया गया है. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के तेतरहट निवासी गणेश चौधरी के पुत्र अर्जुन चौधरी के उसके घर के समीप से ही 5 लीटर महुआ शराब के साथ 15 किलो जावा महुआ भी बरामद किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन