फांसी लगा युवती ने की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Apr 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

दुखद . तत्काल शाादी नहीं करना चाहती थी अनिल साव अपने साले के पैर टूट जाने की खबर के बाद शनिवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ भागलपुर के लिए निकले थे़ कुछ ही घंटे बाद उसे बेटी के फांसी लगा कर जान देने की सूचना मिली. लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के दालपट्टी मुहल्ले […]
विज्ञापन
दुखद . तत्काल शाादी नहीं करना चाहती थी
अनिल साव अपने साले के पैर टूट जाने की खबर के बाद शनिवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ भागलपुर के लिए निकले थे़ कुछ ही घंटे बाद उसे बेटी के फांसी लगा कर जान देने की सूचना मिली.
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के दालपट्टी मुहल्ले में एक 18 वर्षीय युवती ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली़ जानकारी के अनुसार घटना के समय घर में सिर्फ युवती व उसकी ब्याहता बड़ी बहन मौजूद थी़ माता-पिता मृतका के मामा की तबियत खराब होने की वजह से उन्हें देखने भागलपुर जा रहे थे़ घटना की जानकारी मिलते ही जमालपुर से बैरंग लौटे.
जानकारी के अनुसार दालपट्टी निवासी सह गल्ला व्यवसायी अनिल साव अपने साले के पैर टूट जाने की खबर के बाद शनिवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ भागलपुर के लिए निकले थे़ उनके जाने के बाद घर पर सिर्फ उनकी शादीशुदा बड़ी पुत्री व छोटी पुत्री अकांक्षा मौजूद थी़ माता-पिता के घर से जाने के बाद शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे अकांक्षा ने घर के एक कमरे में पंखा के सहारे रस्सी से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली़
इधर घटना के कुछ देर बाद जब उसकी बड़ी बहन द्वारा अकांक्षा को आवाज लगाने के बावजूद जब वह कुछ नहीं बोली तो बड़ी बहन ने कमरे का दरवाजा खोला. अकांक्षा को इस हाल में देख वह चीखने-चिल्लाने लगी. चीख-पुकार सुनकर दुकान से मुंशी के आने के बाद अकांक्षा को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक अकांक्षा की इहलीता समाप्त हो चुकी थी़ मौके पर आसपास के दर्जनों लोग भी जमा हो गये. जिसके बाद कवैया पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पंकज कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की पूरी जानकारी ली़
क्या कहते हैं अधिकारी
मृतका के माता-पिता घर से बाहर गये हुए थे. घरवालों से मिली जानकारी के अनुसार घरवाले अकांक्षा की शादी करने की तैयारी में थे व विगत कुछ दिनों से परिवार वाले कई जगहों पर अकांक्षा की शादी की बात भी चला रहे थे़ अकांक्षा अभी शादी करने मूड में नहीं थी़ परिवार वालों को आशंका है कि इस वजह से अकांक्षा ने अपनी इहलीला समाप्त कर दी़ अकांक्षा पिछले वर्ष भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास कर घर पर ही रह रही थी़
पंकज कुमार, एसडीपीओ, लखीसराय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




