जमीन विवाद में मारपीट के बाद गोलीबारी

Published at :20 Apr 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट के बाद गोलीबारी

सूर्यगढ़ा/कजरा : प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये़ ग्रामीण सूत्रों के अनुसार एक पक्ष के रामशेखर सिंह का पुत्र 45 वर्षीय संजीव कुमार सिंह, रामदेव सिंह […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा/कजरा : प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये़ ग्रामीण सूत्रों के अनुसार एक पक्ष के रामशेखर सिंह का पुत्र 45 वर्षीय संजीव कुमार सिंह, रामदेव सिंह का पुत्र अशोक कुमार, फुलेंद्र सिंह का पुत्र 40 वर्षीय रिपु कुमार व यदुनंदन सिंह का 68 वर्षीय पुत्र रामशेखर सिंह एक पक्ष से व दूसरे पक्ष से शालीग्राम सिंह के दो पुत्र 35 वर्षीय पुत्र व 40 धनराज सिंह व सातो सिंह के 50 वर्षीय पुत्र किरण सिंह घायल हो गये़ घायलों में एक पक्ष से

जमीन विवाद में…
शालीग्राम सिंह के दो पुत्र सूरज व धनराज व दूसरे पक्ष के अशोक सिंह व संजीव कुमार सिंह को गोली लगी है़ सभी घायलों को सूर्यगढ़ा पीएचसी प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया़ वहीं लखीसराय सदर अस्पताल से किरण सिंह व रिपु कुमार को छोड़ सभी पांच घायल को पटना रेफर कर दिया गया़
इधर, ग्रामीण सूत्रों के अनुसार रामशेखर सिंह व शालीग्राम सिंह सिंह के बीच पिछले पांच-छह वर्षों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है़ परिवार की ही विधवा के जमीन पर दोनों पक्ष अब अपना दावा करते हैं. मामला न्यायालय में है. पूर्व में भी तीन-चार बार दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका है़ बुधवार की सुबह महमदपुर मौजे में सर्वे का काम हो रहा था़ जमीन के एक प्लॉट पर रामशेखर सिंह का कब्जा चल रहा था और उन्हीं के नाम जमीन की रसीद भी कटता था. दूसरा पक्ष जमीन पर अपना दावा करते हुए सर्वे में अपना भी नाम चढ़ाना चाह रहा था.
बुधवार की सुबह पोखरामा सूर्य मंदिर से पश्चिम पानी टंकी के सामने महमदपुर टाल रोड में दोनों पक्षों का जुटाव हुआ और कहासूनी के बाद मारपीट शुरू हो गयी़ दोनों पक्ष हरवे हथियार से लैस थे़ इसी बीच गोलीबारी शुरू हो गयी़ सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी हुई जिसमें चार लोगों को गोली लगी है जबकि तीन अन्य मारपीट की वजह से जख्मी हुए हैं.
कजरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार सभी घायलों का पुलिस की देखरेख में इलाज कराया जा रहा है़ उन्होंने कहा कि भूमि विवाद में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई़ जिसमें गोलीबारी होने से दोनों पक्षों से चार लोगों को गोली लगी है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़
दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
कजरा के पोखरामा गांव की घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन