नयी आरक्षण व्यवस्था बदल रही नप चुनाव की फिजां

Published at :18 Apr 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
नयी आरक्षण व्यवस्था बदल रही नप चुनाव की फिजां

वार्ड पार्षद तलाश रहे नयी जमीन 19 अप्रैल से नामांकन लखीसराय : नगर निकाय चुनाव 2017 के लिए 19 अप्रैल से विधिवत अधिसूचना जारी हो जायेगी. इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी. नयी आरक्षण व्यवस्था में नप लखीसराय के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है. जबकि इस चुनाव में […]

विज्ञापन

वार्ड पार्षद तलाश रहे नयी जमीन

19 अप्रैल से नामांकन
लखीसराय : नगर निकाय चुनाव 2017 के लिए 19 अप्रैल से विधिवत अधिसूचना जारी हो जायेगी. इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी. नयी आरक्षण व्यवस्था में नप लखीसराय के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित है. जबकि इस चुनाव में पूर्व में महिलाओं के लिए आरक्षित 17 वार्ड में एक वार्ड कम 16 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया है. लगभग दो लाख की आबादी वाले 33 वार्डों में विभक्त लखीसराय नगर परिषद में कुल 66 हजार 376 मतदाता हैं. यहां भी 35 हजार 898 पुरुष मतदाता की तुलना में महिला मतदाता की संख्या पांच हजार कम है.
यहां महिला वोटर 30 हजार 477 हैं. 33 वार्ड वाले नगर परिषद लखीसराय में लागू नयी आरक्षण व्यवस्था में अनारक्षित अन्य में कुल 12 वार्ड शामिल हैं. इसमें वार्ड संख्या 2,3,5,7,11,13,14,16,23,24,30 और 31 को रखा गया है. यहां से किसी भी वर्ग के महिला या पुरुष उम्मीदवार बन सकते हैं, जबकि अनारक्षित लेकिन महिला के वार्ड संख्या 4, 6, 9, 10, 18, 19, 22, 25, 26, 27 व 28 कुल 11 वार्ड महिला के लिए आरक्षित हैं. इसी तरह पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए वार्ड संख्या 20 ,21, 32 को व पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 12, 17, एवं 33 को आरक्षित किया गया है. सबसे कम अनुसूचित जाति के लिए वार्ड आरक्षित किये गये हैं. चार वार्ड अनुसूचित इनके लिए आरक्षित हैं उसमें भी अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 1 व 29 को आरक्षित रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति अन्य यानि की महिला या पुरुष किसी भी के लिए वार्ड संख्या 8 व 15 को आरक्षित रखा गया है. वार्ड 8 कार्यानंद नगर तो वार्ड 15 पंजाबी मुहल्ला उच्च जाति बाहुल्य के रूप में चिह्नित रहने पर भी एससी के लिए आरक्षित होने पर बाहरी प्रत्याशियों का चुनाव में उतरना तय माना जा रहा है.
कई क्षेत्र बदलने को मजबूर, कई अपनी पत्नी को उतारेंगे चुनावी समर में
नयी आरक्षण व्यवस्था लागू होने के बाद नगर परिषद उपाध्यक्ष वर्तमान में वार्ड 20 के पार्षद अरविंद पासवान , पूर्व अध्यक्ष वार्ड 29 से पार्षद हाकिम पासवान, पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार वर्तमान में वार्ड 6 के पार्षद व वार्ड 17 से रंजीत राम व वार्ड 25 के गौतम कुमार जो कि वर्तमान में पार्षद हैं, इनके अपने क्षेत्र बदलने की चर्चा है. जबकि कई लोगों को अपनी पत्नी को चुनावी समर में उतारना होगा. इससे चुनाव की फिजा बदलनी तय मानी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन