लखीसराय में जीएसटी परिक्षेत्र कार्यालय स्थापित करने की मांग

सूर्यगढ़ा: मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई ने वस्तु व सेवाकर(जीएसटी) का परिक्षेत्र कार्यालय लखीसराय में स्थापित करने की मांग की है. इस बाबत चेंबर द्वारा माननीय आयुक्त केंद्रीय उत्पाद शुल्क व सेवा कर पटना व सहायक आयुक्त, केंद्रीय उत्पाद व सेवाकर प्रमंडल भागलपुर को चेंबर द्वारा पत्र भेजा गया है. पत्र के माध्यम से […]
सूर्यगढ़ा: मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई ने वस्तु व सेवाकर(जीएसटी) का परिक्षेत्र कार्यालय लखीसराय में स्थापित करने की मांग की है. इस बाबत चेंबर द्वारा माननीय आयुक्त केंद्रीय उत्पाद शुल्क व सेवा कर पटना व सहायक आयुक्त, केंद्रीय उत्पाद व सेवाकर प्रमंडल भागलपुर को चेंबर द्वारा पत्र भेजा गया है.
पत्र के माध्यम से चेंबर ने कहा कि लखीसराय की गिनती एक महत्वपूर्ण व्यावपारिक केंद्र में की जाती है. जिले भर में व्यापारी विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा व्यापारिक गतिविधि कर रहे हैं. तकरीबन दो वर्ष पूर्व यहां आयकर का कार्यालय भी स्थापित होकर सफलतापूर्वक चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




