अंचल, प्रखंड व थाना का होगा पुनर्गठन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2017 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने थानेदारों से मांगी रिपोर्ट राजस्व गांवों को उनके नजदीकी थाना, अंचल व प्रखंड में जोड़ने के लिए इनके क्षेत्र का पुनर्गठन किये जाने की योजना पर चर्चा की गयी. लखीसराय : समाहरणालय स्थित डीएम के कार्यालय कक्ष में शनिवार को जिले भर के थानाध्यक्षों के साथ डीएम सुनील कुमार व एसपी अशोक […]
विज्ञापन
डीएम, एसपी ने थानेदारों से मांगी रिपोर्ट
राजस्व गांवों को उनके नजदीकी थाना, अंचल व प्रखंड में जोड़ने के लिए इनके क्षेत्र का पुनर्गठन किये जाने की योजना पर चर्चा की गयी.
लखीसराय : समाहरणालय स्थित डीएम के कार्यालय कक्ष में शनिवार को जिले भर के थानाध्यक्षों के साथ डीएम सुनील कुमार व एसपी अशोक कुमार ने बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व गांवों को उनके नजदीक के थाना, अंचल और प्रखंड में जोड़ने के लिए इनके क्षेत्र का पुनर्गठन किये जाने की योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. जिले के कई गांव ऐसे हैं जो किसी थाना के नजदीक होते हुए भी दूसरे थाना से जुडे हैं. इसी तरह कई गांव का थाना कहीं तो अंचल कहीं पड़ रहा है. इसी तरह प्रखंड मुख्यालय व थाना क्षेत्र को लेकर भी कई विसंगतियां हैं. जिसमें सुधार लाने को लेकर यह पुनर्गठन किया जाना है.
इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों को गांव के दूरी के स्थिति के साथ रिपोर्ट देने का निर्देश डीएम द्वारा बैठक में दिया गया. बैठक के दौरान टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन, वीरुपुर प्रमोद कुमार, बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार,रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष पंकज झा, चानन थानाध्यक्ष दीपक कुमार, कजरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




