एक साल की बेटी को बलि चढ़ाने पहुंचा पिता दुकानदारों ने बचाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Mar 2017 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : शुक्रवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान में पिता ने एक साल की बेटी की बलि देने की कोशिश की. इस घटना को देखते ही आसपास के दुकानदारों ने दौड़कर युवक को पकड़ा और उसके हाथ से बच्ची को छुड़ाया़ इसके बाद इसकी सूचना टाउन थाने की पुलिस को दी. […]
विज्ञापन
लखीसराय : शुक्रवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान में पिता ने एक साल की बेटी की बलि देने की कोशिश की. इस घटना को देखते ही आसपास के दुकानदारों ने दौड़कर युवक को पकड़ा और उसके हाथ से बच्ची को छुड़ाया़ इसके बाद इसकी सूचना टाउन थाने की पुलिस को दी.
सूचना पर टाउन थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष नरेश कुमार व एएसआइ गोपाल प्रसाद ने युवक को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार युवक टाउन थाने के रजौना निवासी पकौड़ी राम के पुत्र नीरज कुमार ने बताया कि परिवार का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए यह नाटक किया. एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




