51 लाख में आंबेडकर बस स्टैंड की नीलामी

Published at :24 Mar 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
51 लाख में आंबेडकर बस स्टैंड की नीलामी

गणेश साईं कंस्ट्रक्शन के नाम बंदोबस्ती नगर परिषद सभागार में विद्यापीठ चौक स्थित आंबेडकर बस पड़ाव की नीलामी हुई. इसमें सात लोगों ने हिस्सा लिया. मौके पर गणेश साईं कंस्ट्रक्शन के नाम स्टैंड की बंदोबस्ती की गयी. लखीसराय : काफी जद्दोजहद के बाद गुरुवार को नगर परिषद सभागार में विद्यापीठ चौक स्थित आंबेडकर बस पड़ाव […]

विज्ञापन

गणेश साईं कंस्ट्रक्शन के नाम बंदोबस्ती

नगर परिषद सभागार में विद्यापीठ चौक स्थित आंबेडकर बस पड़ाव की नीलामी हुई. इसमें सात लोगों ने हिस्सा लिया. मौके पर गणेश साईं कंस्ट्रक्शन के नाम स्टैंड की बंदोबस्ती की गयी.
लखीसराय : काफी जद्दोजहद के बाद गुरुवार को नगर परिषद सभागार में विद्यापीठ चौक स्थित आंबेडकर बस पड़ाव की नीलामी की गयी. नीलामी में सबसे अधिक 51 लाख 1 हजार 500 की बोली लगाने वाले गणेश साईं कंस्ट्रक्शन किऊल के नाम बस स्टैंड की बंदोबस्ती कर दी गयी. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक ने बताया कि गणेश साईं कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर विजय कुमार के नाम से 51 लाख एक हजार 500 रुपये में बंदोबस्ती की गयी है. उन्होंने बताया कि डाक के लिए कुल 8 लोगों के द्वारा विपत्र लिया गया था. इसमें सात लोगों ने गुरुवार को निविदा प्रक्रिया में हिस्सा लिया.
उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में इसी कंपनी के नाम से 16 लाख 57 हजार रुपये में बंदोबस्ती की गयी थी. पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वित्तीय वर्ष में अधिक बोली लगा कर उन्होंने डाक लिया है. निविदा प्रक्रिया के दौरान सशक्त स्थायी समिति सह नप अध्यक्ष सुषमा देवी, नप उपाध्यक्ष अरविदं पासवान, दंडाधिकारी के रुप में प्रभारी नगर प्रबंधक अमित कुमार, रंधीर कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
पिछले वित्तीय वर्ष में 16 लाख 57 हजार रुपये में की गयी थी बंदोबस्ती
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन