तीन लाख से अधिक की संपत्ति लूटी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध . नकाबपोश सशस्त्र अपराधियों ने िदया घटना को अंजाम मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे लुटेरे छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर गये. घरवालों को बंधक बनाकर लूटपाट की. इस घटना में लुटेरे 30 हजार नगद समेत घर के अन्य कीमती सामान ले गये. चकाई/सरौन : थाना क्षेत्र के बसमता गांव में बीते […]
विज्ञापन
अपराध . नकाबपोश सशस्त्र अपराधियों ने िदया घटना को अंजाम
मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे लुटेरे छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर गये. घरवालों को बंधक बनाकर लूटपाट की. इस घटना में लुटेरे 30 हजार नगद समेत घर के अन्य कीमती सामान ले गये.
चकाई/सरौन : थाना क्षेत्र के बसमता गांव में बीते मंगलवार की रात्रि नकाबपोश सशस्त्र लुटेरों ने घरवालों को बंधक बनाकर लूटपाट की. जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से अधिक संख्या में लूटेरा बारी-बारी से सभी कमरों में घुसकर लगभग तीन लाख की संपत्ति लूट ली. गृहस्वामी किशुन पंडित ने बताया कि मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे लुटेरे छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर गये व हथियार के बल पर सभी घरवालों को बंधक बनाकर घर में रखे सोने के जेवरात, 30 हजार रुपये नगद, चांदी के जेवरात, साड़ी-कपड़ा, कांसा-पीतल का बर्तन सहित लगभग तीन लाख की संपत्ति लुटकर लुटेरे आराम से चलते बने.
गृहस्वामी ने बताया कि सभी लुटेरा मुंह पर कपड़ा बांधे हुये था.घर में प्रवेश करने के दौरान अपराधियों ने मारपीट भी किया. लोगों ने बताया कि सुबह खोजबीन करने पर घर के पूरब दिशा की ओर कुछ दूरी पर बक्सा आदि फेंका हुआ था. गृहस्वामी द्वारा घटना को लेकर लिखित सूचना थाना को दी गयी है. वहीं दूसरी ओर चरघरा गांव में भी बीते मंगलवार की रात्रि चोरों ने बालेश्वर राय व सदानंद राय की पंपसेट की चोरी कर ली. मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




