Lakhisarai. एग्रीमेंट कराये जमीन के प्लॉट से पिस्टल, जिंदा कारतूस व हैंड ग्रेनेड बम बरामद

Updated:
विज्ञापन
Lakhisarai. एग्रीमेंट कराये जमीन के प्लॉट से पिस्टल, जिंदा कारतूस व हैंड ग्रेनेड बम बरामद

एग्रीमेंट कराये जमीन के प्लॉट से पिस्टल, जिंदा कारतूस व हैंड ग्रेनेड बम बरामद

विज्ञापन

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट- कवैया थाना पुलिस शुक्रवार की देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है तथा पिस्टल, जिंदा कारतूस व हैंड ग्रेनेड के साथ एक जमीन माफिया को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के नया बाजार बड़ी दुर्गा स्थान के सामने एक प्लॉट से गुप्त सूचना के आधार पर एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस व एक हैंड ग्रेनेड बम बरामद किया गया, जिसकी छानबीन में हनुमान नगर वार्ड नंबर 19 निवासी रामबालक साव के पुत्र जमीन माफिया सुधीर साव को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सुधीर साव जमीन माफिया है तथा उसके तार जिले के कुख्यात अपराधी टीटू धमाका से भी जुड़ा है. विदित हो कि सुधीर साव पर आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं तथा पहले भी जेल जा चुका है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक उसके खिलाफ पांच मामले का पता चलता है, पुलिस उसकी पूरी कुंडली खंगाल रही है.इस संबंध में एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि सुधीर साव को गिरफ्तार किया गया है. उसकी सांठगांठ कुख्यात अपराधी टीटू धमाका से भी होने की बात सामने आयी है. सुधीर साव का आपराधिक इतिहास भी रहा है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस व एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन